Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अंबिकापुर में सियासी बवाल! CM साय से पहले यूथ कांग्रेस ने किया चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले ही प्रतिमा अनावरण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को चंद्रशेखर आजाद और भाजपा नेता स्व. रवि शंकर त्रिपाठी की प्रतिमाओं का अनावरण करना था, वहीं उससे पहले ही मामला सियासी रंग ले गया।

युवा कांग्रेस ने किया अनावरण
8 अप्रैल की रात युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया। प्रतिमा पर से कपड़ा हटाकर माल्यार्पण किया गया और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

See also  FY25 Highlights : NTPC records 438.6 BU of Total Generation, Up By 3.88% YOY...

भेदभाव के आरोप
युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के साथ अनावरण से पहले उचित सजावट और सम्मान नहीं किया गया, जबकि दूसरी प्रतिमा के लिए बेहतर तैयारी की गई थी। इसी को लेकर विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने खुद ही अनावरण कर दिया।

CM करने वाले थे आधिकारिक अनावरण
नगर निगम द्वारा आकाशवाणी चौक पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा और पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास स्व. रवि शंकर त्रिपाठी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। लंबे समय से इनके अनावरण का इंतजार था। महापौर द्वारा मुख्यमंत्री से समय लेने के बाद 9 अप्रैल को कार्यक्रम तय किया गया था।

See also  गोरेपन के लिए ब्लीच से बचें, 5 आसान तरीके से पाएं कुदरती निखार...

राजनीति में बढ़ी हलचल
घटना के बाद अंबिकापुर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने नजर आ रहे हैं और इस मुद्दे पर बयानबाजी तेज हो गई है। फिलहाल, यह मामला तूल पकड़ चुका है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी घमासान और बढ़ने के आसार हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!