Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी : पुलिस और प्रसासन की टीम ने किया डेंजर जोन का संयुक्त निरीक्षण

जांजगीर-चांपा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार 08 अप्रैल को दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू, PWD चांपा डिविजन के एसडीओ दिनेश धुर्वे, शिवरीनारायण क्षेत्र के pwd के सब इंजीनियर डी सी दिनकर तथा थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरी राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी बिर्रा जयकुमार साहू, थाना प्रभारी बम्हनीडीह उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह के साथ मिलकर किया गया।
 निरीक्षण के दौरान बम्हनीडीह, बिर्रा एवं शिवरीनारायण के ऐसे क्षेत्रों का दौरा किया गया, जहां पूर्व में सड़क दुर्घटनाएं चुकी हैं और ऐसे स्थान जो ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार सहित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था, संकेतकों की उपलब्धता, मोड़ एवं ब्लैक स्पॉट की स्थिति का बारिकी से अवलोकन किया।
 निरीक्षण दौरान पाया गया कि तेज गति एवं यातायात नियमों का उल्लंघन, अपर्याप्त संकेतक, अपर्याप्त रोड मार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण,खराब रोड सोल्डर,दृश्यता बाधित करने वाले मोड़ एवं कुछ स्थानों पर खराब सड़क संरचना को दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों के रूप में चिन्हित किया गया।
 संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारात्मक उपाय जैसे चेतावनी संकेतक लगाने, स्पीड ब्रेकर निर्माण, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण हटाने एवं यातायात नियंत्रण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए जाने की बात कही गई। साथ ही उपरोक्त बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को पत्राचार किया जाएगा।
 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाएगा।
 आम नागरिकों से अपील
आम नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

See also  CG NEWS : 96 लाख की ठगी, पति-पत्नी पर FIR दर्ज…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!