Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा ऑन-ड्यूटी मेडिटेशन अवकाश, छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के लिए विशेष ‘मेडिटेशन लीव’ की सुविधा शुरू की छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए एक अहम निर्णय लिया है।

अब सरकारी कर्मचारी मान्यता प्राप्त विपश्यना केंद्रों द्वारा आयोजित 10 दिवसीय आवासीय शिविर में भाग लेने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश प्राप्त कर सकेंगे। इस आदेश को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में अधिकतम 6 बार यह अवकाश मिलेगा। अवकाश की अवधि यात्रा समय सहित अधिकतम 12 दिन निर्धारित की गई है और इसे ‘ऑन ड्यूटी’ माना जाएगा।

See also  सरकार ने जारी किया युक्तियुक्तकरण का आदेश, 10463 स्कूलों में होगा तत्काल प्रभाव से लागू…

इस दौरान कर्मचारियों को पूर्ण वेतन मिलेगा। हालांकि, यात्रा भत्ता या अन्य खर्च शासन द्वारा वहन नहीं किया जाएगा।

अवकाश के लिए आवेदन करते समय संबंधित विपश्यना केंद्र द्वारा जारी प्रवेश पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। शिविर पूर्ण होने के बाद प्रमाण-पत्र कार्यालय में जमा करना होगा, अन्यथा अवकाश की अवधि को अन्य अवकाश में समायोजित किया जाएगा।

Advertisment

अवकाश संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत किया जाएगा।

सरकार का यह कदम कर्मचारियों के मानसिक तनाव को कम करने और कार्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

See also  डिप्टी रेंजर पिता और अर्ध कुशल श्रमिक पुत्र की भर्रासाही जुगलबंदी जांच का विषय ?? बीते दस वर्ष पूर्व से वन मंडल मनेंद्रगढ़ में चल रही पिता पुत्र की सांठ गांठ संदेहास्पद...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!