Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नगर पालिका महासमुंद के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व पार्षद विजय साव ने ठोकी ताल…

महासमुंद। नगरीय निकाय चुनाव 2025 के नजदीक आते ही महासमुंद नगर पालिका में दावेदारों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई है,साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भी नये नये दावेदार सामने आ रहे है।

वही संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस महासमुंद एवं पूर्व पार्षद विजय साव ने महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा डॉ रश्मि चंद्राकर जी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन बघेल को अपना आवेदन प्रस्तुत कर अपनी ताल ठोक दी है। राजनीतिक विशेषज्ञ का मानना हैं कि विजय साव चुनाव लड़ते हैं तो विपक्षी उम्मीदवारों को भारी पड़ सकता है। जितेंद्र कश्यप निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दावेदारी कर रहे हैं।
इनके द्वारा किए गए कार्यों के बात करें तो
डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड न.28
में कराए गए विकास कार्य-:
25 लाख की लागत से हमर क्लीनिक( अस्पताल) का निर्माण कार्य
12 लाख की लागत महिला भवन का निर्माण कार्य
वार्ड में हर परिवार को सुख:दुख कार्यक्रम में निशुल्क टैंट की सुविधा
5 लाख की लागत से गौरा चौरा का निर्माण कार्य
3 लाख की लागत से प्राथमिक शाला मौहारी भाठा में कमरा निर्माण कार्य
18 लाख की लागत से बंधवा तालाब में सीसी रोड निर्माण कार्य
5 लाख की लागत सहाड़ा देव रंग मंच चौरा
23 नया विद्युत पोल विस्तारीकरण
सीसी रोड निर्माण कार्य
सीसी नाली निर्माण कार्य किया गया है श्री साव
बेहद मृदुल स्वभाव के होने के साथ सामाजिक कार्यो में भी अग्रणी रहते हैं। श्री विजय साव जी कहते हैं कि हर बार जनता वार्ड के विकास और जनता के हित में कार्य करने वाले उमीदवार हैं लेकिन इस बार जनता अपना अध्यक्ष खुद चुनेगे इसमे कोई दो रॉय नही कि जनता भी ऐसे उम्मीदवार को कतई पसंद नही करेगी|
जो बड़े बड़े दावे वादे कर जनता के साथ छलावा करते हैं। ऐसे मे युवा शिक्षित समाज से जुड़ा हुआ दावेदार विजय साव जनता के बीच जाकर अपने छवि व कार्य के अनुसार अपना छाप छोड़ रहे हैं जनता इन्हें निश्चित रूप से मौका दे सकती है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सर्व आदिवासी समाज के जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव में शामिल होने सूरजपुर जिले के सिलौटा पहुंचे, हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!