Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RBI ने फिर नहीं बदला रेपो रेट! लगातार दूसरी बार 5.25% पर बरकरार

न्यूज डेस्क : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2027 की पहली मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखने का फैसला किया है। यह लगातार दूसरी बार है जब केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले दिसंबर में 0.25% की कटौती की गई थी।

EMI पर फिलहाल राहत, दरों में स्थिरता
रेपो रेट में बदलाव नहीं होने से होम लोन और अन्य कर्ज की EMI पर फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेगा। RBI ने SDF को 5% और MSF दर को 5.5% पर यथावत रखा है।

महंगाई को लेकर RBI सतर्क
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने चेतावनी दी है कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से आयातित महंगाई बढ़ सकती है। साथ ही वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता भी महंगाई और विकास दर पर असर डाल सकती है।

See also  सितारे ज़मीन पर की टीम की सबसे गुस्सैल किरदार, सिमरन उर्फ़ गोलू से हो जाइए रूबरू

ग्रोथ अनुमान में हल्की कटौती
RBI ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.9% कर दिया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में 6.8%, दूसरी में 6.7%, तीसरी में 7% और चौथी तिमाही में 7.2% ग्रोथ का अनुमान है।

महंगाई 4.6% के आसपास रहने का अनुमान
केंद्रीय बैंक ने FY27 के लिए CPI आधारित महंगाई 4.6% रहने का अनुमान जताया है। तिमाही आधार पर इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जहां तीसरी तिमाही में यह 5.2% तक पहुंच सकती है।

Advertisment

कच्चे तेल और सीजफायर का असर
मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और सीजफायर के ऐलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इसका सकारात्मक असर भारतीय बाजारों पर दिखा, जहां सेंसेक्स में 2700 अंकों से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।

See also  मनरेगा से बनाए गए छिनपुरवा नरवा से जागी किसानों की उम्मीदें, स्टापडेम से बह रहा कलकल करते नीर, खरीफ के साथ अब रबी फसलों के लिए भी मिलेगा पानी...

रुपये में उतार-चढ़ाव जारी
हाल के दिनों में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ था, लेकिन सीजफायर के बाद इसमें कुछ मजबूती आई है। फिलहाल रुपया 92.56 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है, हालांकि पहले यह 95 के पार भी पहुंच चुका था।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!