Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पूरे शिद्दत से याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू…

जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के तत्वाधान में राष्ट्र निर्माता, प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 60 वीं पुण्यतिथि पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए 27 मई को हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी जांजगीर स्थित विधायक कार्यालय में पुष्पांजली अर्पित की गई। सभा को संबोधित करते हुए जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ ही राष्ट्र निर्माता भी थे। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार ने कहा कि नेहरू जी के नेतृत्व में भारत स्तर पर अनेकानेक शिक्षण और चिकित्सा संस्थानों का निर्माण हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से बड़ा स्नेह रखते थे, उनका मानना था कि बच्चे कल के भविष्य हैं, उन्हें वैज्ञानिक शिक्षा देकर ही देश को तरक्की के राह पर आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी, डॉ परस शर्मा, शिशिर द्विवेदी, देवकुमार पांडेय, लोकेश राठौर, आकाश तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, अनुसूचित जाति विभाग शहर जिलाध्यक्ष हरदेव टंडन, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भोजराम टंडन, श्रवण सिंह, रफीक खान, हृषिकेश उपाध्याय, पप्पू खान, संतोष साहू, अनिल गोंड, विजय प्रकाश तिवारी, पंचराम यादव, वर्षा सिंह, लच्छी लदेर, अभिषेक सिंह, चंद्रशेखर कश्यप, तुलेश्वर कौशिक, प्रीतम कौशिक, सुखराम गोंड, दिलीप कश्यप, जितेन्द्र दिनकर, अशोक सोनवानी, पवन कश्यप, अमन तिवारी, महेंद्र कश्यप, शक्ति गढ़ेवाल, कमलेश कुमार सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

See also  रायगढ़ में बर्डफ्लू की पुष्टि, हजारों मुर्गी-चूजे व अंडे किए गए नष्ट…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!