Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की दूरभाष निदेशिका का विमोचन…

मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की दूरभाष निदेशिका का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सोमवार को उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा प्रकाशित वर्ष 2023 की दूरभाष निदेशिका का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस दूरभाष निदेशिका में सम्पूर्ण प्रदेश के पत्रकारों सहित विभिन्न शासकीय विभागों व कार्यालयों तथा अन्य आवश्यक दूरभाष क्रमांक संकलित किये गये हैं। मुख्यमंत्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में उनके नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार कल्याण तथा पत्रकारों के हित में लागू विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार जताते हुए उन्हें कलश भेंट किया। मुख्यमंत्री ने दूरभाष निदेशिका के प्रकाशन पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ को बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ,उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष रायपुर राम साहू, जिलाध्यक्ष दुर्ग राफेल थॉमस सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

See also  CG News : राजधानी में कपड़ा व्यवसायी से 46 लाख की ठगी, बिजनेस पार्टनर बनाने पहले पैसे लिए, फिर घर बेचकर भागे आरोपी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!