Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : कारोबारी के घर से 17 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर : रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में एक कारोबारी के घर से 17 लाख रुपए नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित कारोबारी सुमित ज्वेलर्स और शुभम के मार्ट से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई है।

पुलिस के अनुसार, कारोबारी नमित कांकरिया ने बताया कि 28 मार्च की रात उन्होंने 17 लाख रुपए नकद अपने घर की अलमारी में रखे थे। अगले दिन सुबह दफ्तर जाने से पहले भी रकम सुरक्षित थी, लेकिन दोपहर में जब वह घर लौटे तो अलमारी में रखी पूरी रकम गायब मिली। यह देख उनके होश उड़ गए।

See also  बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित, महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...

कारोबारी ने तुरंत घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद उन्होंने बिना देरी किए थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, ताकि संदिग्धों के बारे में जानकारी मिल सके।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि चोरी की वारदात किसी परिचित व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है, जिसे घर और अलमारी में रखी रकम की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!