Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अजब गजब! रायपुर- बेलगाम ट्रेलर में 200 लोग ठूंसकर ले जा रहा था चालक, सड़क सुरक्षा की खुली धज्जियां, टला बड़ा हादसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्रेलर में करीब 200 लोगों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा
खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रेलर को रोका गया। जांच के दौरान पुलिसकर्मी यह देखकर हैरान रह गए कि ट्रेलर में क्षमता से कई गुना अधिक लोग सवार थे।

चालक ने की बहस
पुलिस द्वारा वाहन रोकने पर चालक ने सहयोग करने के बजाय बहस शुरू कर दी। हालांकि, स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने ट्रेलर को जब्त किया और चालक सहित सभी सवारियों को थाने ले जाया गया।

See also  नौकरी के नाम पर ठगी और ग्रामीणों से मारपीट, KCC कंपनी के मैनेजर सहित 3 पर FIR दर्ज…

चालक गिरफ्तार, केस दर्ज
आरोपी चालक की पहचान शोभित राम निषाद (30 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

यात्रियों को सुरक्षित भेजा गया
ट्रेलर में सवार सभी लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने दो बसों और पांच क्रूजर वाहनों की व्यवस्था की। इसके बाद उन्हें उनके गांव रवाना किया गया।

Advertisment

पुलिस की अपील
इस घटना के बाद पुलिस ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर मालवाहक वाहनों में यात्रा न करें। ऐसे लापरवाही भरे कदम बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं।

See also  छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों से सर्व समाज का हो रहा भला - सनत गुरूजी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!