Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : दुर्ग-बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में लहलहाई अफीम की फसल! डेढ़ एकड़ में अवैध खेती का भंडाफोड़

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे खेत को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।

सुनियोजित तरीके से हो रही थी खेती
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अफीम की यह खेती बेहद सुनियोजित तरीके से की जा रही थी। खेत को इस तरह तैयार किया गया था कि दूर से देखने पर यह सामान्य फसल जैसा लगे, जिससे किसी को शक न हो। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते इस अवैध गतिविधि का पर्दाफाश हो गया।

See also  फौती, नामांतरण एवं बटवारा, जैसे प्रकरणों के निराकरण के लिए गांवों में लगेंगे शिविर, गांवों में 6 से 20 जुलाई तक आयोजित होगा राजस्व पखवाड़ा: मंत्री टंकराम वर्मा...

झारखंड कनेक्शन आया सामने
इस मामले में एक बड़ा खुलासा यह हुआ है कि अवैध खेती के पीछे झारखंड का कनेक्शन जुड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके से मार्शल सांगां नामक एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल खेत में उगाई गई अफीम की फसल को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला, Telegram पर लगाई अस्थाई रोक

लगातार बढ़ रहे ऐसे मामले
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछले 15 दिनों के भीतर यह चौथा मामला है, जब अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई है। इससे पहले दुर्ग और बलरामपुर जिलों में भी ऐसे ही मामले सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ते इन मामलों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

Advertisment

बढ़ती चुनौती, सख्ती की जरूरत
राज्य में अफीम की खेती के बढ़ते मामलों से यह साफ है कि नशे का नेटवर्क धीरे-धीरे फैल रहा है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इस पर सख्त निगरानी और लगातार कार्रवाई की जरूरत है, ताकि इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

See also  CG News: बेडरूम में मिला 9 फीट लंबा अजगर, किचन में कोबरा, छुटे लोगों के पसीने, स्नेक कैचर्स ने किया रेस्क्यू

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!