Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भक्त माता कर्मा साहू समाज की हैं कुलदेवी – राजकुमार साहू, ग्राम बर्रा में मनाया गया मां कर्मा की जयंती समारोह

जांजगीर-चांपा। साहू समाज द्वारा संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा जयंती का आयोजन ग्राम बर्रा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के  सभापति एवं भाजपा पि.वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं समाज के संयोजक प्रदेश साहू संघ व्यापार प्रकोष्ट राजकुमार साहू उपस्थित थे, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता दशरथ साहू अध्यक्ष साहू संघ परिक्षेत्र किरीत कर रहे थे। वहीं प्रमुख अतिथि के रूप में नेहा-रामचरण साहू जि.पं. सदस्य एवं पूर्व तह अध्यक्ष साहू संघ नवागढ़, नरेन्द्र कौशिक भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जांजगीर-चाम्पा, सुभद्रा संतोष साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ जांजगीर-चाम्पा मौजूद थे। साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमन कुमार बंजारे सरपंच ग्राम पंचायत भठली मंचस्थ थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा भक्त माता कर्मा के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू ने उपस्थित समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आराध्य देवी माता कर्मा हमारे साहू समाज की कुलदेवी और आराध्य है। उन्होंने माता के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि 17 वीं शताब्दी की एक महान कृष्ण भक्त थीं। उनका जन्म राजस्थान के नागौर जिले के कालवा गांव में हुआ था।उनकी भक्ति इतनी निश्छल और गहरी थी कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण (जगन्नाथ स्वामी) उनके हाथों से बनी खिचड़ी खाने आए थे। यह घटना आज भी उनकी अटूट श्रद्धा के प्रतीक के रूप में याद की जाती है इस अवसर जीवन लाल साहू, पदम साहू, मनी राम साहू, रागिनी साहू, राजेंद्र कश्यप एवं समस्त ग्रामवासी बर्रा उपस्थित रहे।

See also  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों के सुविधाओं की ली जानकारी, मुख्यमंत्री की मंशानुसार स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर सुधार के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!