Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दिल्ली: पालम में 5 मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग, 3 बच्चों सहित 7 की दर्दनाक मौत कई झुलसे

न्यूज डेस्क : दिल्ली के पालम इलाके में एक रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। इस घटना में 7 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बिल्डिंग में फंसे लोग जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाते रहे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

रिहायशी बिल्डिंग में रहता था पूरा परिवार
जानकारी के अनुसार, यह हादसा पालम कॉलोनी की गली नंबर 2 में हुआ। बिल्डिंग में राजेंद्र कश्यप का परिवार रहता था, जिसमें करीब 15 सदस्य शामिल हैं।

See also  CBI Raid: छत्तीसगढ़ में CBI का छापा, 550 करोड़ भ्रष्टाचार का है मामला...

बिल्डिंग के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें और ब्यूटी पार्लर संचालित होते थे, जबकि ऊपर के फ्लोर पर परिवार के लोग रहते थे।

तेजी से फैली आग, लोगों में मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग सुबह करीब 6:45 बजे लगी और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।लोगों ने बताया कि कई लोग बालकनी में खड़े होकर मदद के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन घना धुआं और तेज लपटों के कारण उन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो गया।

Advertisment

रेस्क्यू में देरी के आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचने में देरी हुई, जिससे नुकसान बढ़ गया।कुछ लोगों ने पास की इमारत से दीवार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश भी की, लेकिन धुएं और आग के कारण सफल नहीं हो पाए।

See also  झुरानदी में बिना पूर्व सूचना पहुंचे मुख्यमंत्री, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

कई घायल, कुछ की हालत गंभीर
हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बच्चा ऊपर से गिरकर घायल हुआ, जबकि एक व्यक्ति सीढ़ी से फिसल गया। अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।यह घटना एक बार फिर शहरी इलाकों में फायर सेफ्टी व्यवस्था की कमी को उजागर करती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!