Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

विधानसभा निर्वाचन अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय लेखा के रखरखाव के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण…

विधानसभा निर्वाचन अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय लेखा के रखरखाव के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

सक्ती। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में भारतीय निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षक अतुल कुमार रामदास गोखे व सहायक व्यय प्रेक्षक रवि अग्रवाल की उपस्थिति में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से चुनावी अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों को निर्वाचन व्यय लेखा रखरखाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों द्वारा पृथक से खोले गये बैंक खाता में लेखा जोखा रखने के संबंध विस्तार से जानकारी लेते हुए निर्वाचन व्यय रजिस्टर, निर्वाचन खर्चों के दैनिक लेखा के रजिस्टर, कैश तथा बैंक रजिस्टर भरने की प्रक्रिया, दैनिक लेखा रजिस्टर, कैश रजिस्टर, बैंक रजिस्टर, प्राप्त बिल वाउचर सहित चेक व ड्राफ्ट, ऑनलाईन भुगतान संबंधी आदेश एवं निर्वाचन व्यय के लेखा संधारण करने की जानकारी से अवगत कराया गया। प्रशिक्षुओं द्वारा व्यय लेखा से संबंधित आ रही समस्याओं के संबंध में भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को स्पष्ट किया गया। प्रशिक्षण में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन खर्च, निगरानी के उद्देश्य व कानूनी प्रावधान, निर्वाचनों का संचालन, नियम, अनुवीक्षण की संरचना, उनके प्रकार एवं कार्य, लेखा समाधान बैठक, चुनाव प्रचार के दौरान अभ्यर्थी की ओर से किये गये व्यय का लेखा कैसे संधारित करना है, इन सभी की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई

See also  8 साल बाद वर्षा ने सुनी माँ की आवाज, ‘कका‘ कहकर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद,भावुक परिवार ने विधानसभा में मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार, कहा- जिंदगी भर नहीं भूलेंगे आपका सहयोग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!