Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार, यूपी के कौशांबी से दिल्ली पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली/रायपुर।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर बड़ी कानूनी गाज गिरी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी के कौशांबी से हुई गिरफ्तारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस इस मामले में मामला दर्ज होने के बाद से ही कांग्रेस नेता की तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में पुलिस की एक टीम ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दबिश दी और विनोद तिवारी को वहां से अपनी हिरासत में ले लिया।

See also  हमर पुलिस हमर संग अभियान के तहत 65 नग गुम मोबाइल किया बरामद, मोबाइल पाकर चेहरे में आई खुशी...

राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

एक बड़े पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद से छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस अब उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर या सीधे दिल्ली लाकर आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग भी तेज होने की संभावना है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!