Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुंज्या थीम की होलिका प्रतिमा ने खींचा लोगों का ध्यान, रायपुर में होली की तैयारियां तेज

रायपुर,01मार्च। राजधानी रायपुर में होली पर्व को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी और पूजन सामग्री की खरीदारी के साथ-साथ शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर होलिका दहन की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष शहर में अलग-अलग थीम पर होलिका की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की गई हैं, जो लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

शहर के प्रसिद्ध कालीबाड़ी चौक पर इस बार हॉरर फिल्म “मुंज्या” की थीम पर आधारित होलिका प्रतिमा तैयार की गई है। प्रतिमा में फिल्म के चर्चित किरदारों की झलक दिखाई दे रही है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और तस्वीरें भी ले रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित, स्थानीय निकायों के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने सभी जिले के प्रोगामर और मास्टर ट्रेनर्स हुए प्रशिक्षण में शामिल...

इस प्रतिमा को कालीबाड़ी चौक के पुजारी मूर्तिकार बंधुओं ने तैयार किया है। मूर्तिकार राकेश पुजारी ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से अलग-अलग थीम पर होलिका की प्रतिमाएं बना रहे हैं। इस बार फिल्म “मुंज्या” की लोकप्रियता को देखते हुए इसी थीम को चुना गया है। प्रतिमा में होलिका माता के साथ प्रह्लाद का स्वरूप भी दर्शाया गया है।

उन्होंने बताया कि राजधानी में अब तक 20 से अधिक होलिका प्रतिमाएं बेची जा चुकी हैं। इस बार शहर के कई चौक-चौराहों पर अलग-अलग थीम की आकर्षक प्रतिमाएं देखने को मिलेंगी, जिससे होली पर्व का उत्साह और भी बढ़ गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!