Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़: संदिग्ध हालात में युवती की फांसी से मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

बिलासपुर,01मार्च। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मल्हार निवासी मल्लिका कुर्रे का शव उसके घर से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम धनगंवा स्थित एक मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मल्लिका कुर्रे मंगलवार को मेला जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ समय बाद धनगंवा निवासी उसके प्रेमी राजू लहरिया ने युवती के परिजनों को फोन कर बताया कि मल्लिका उसके घर पहुंच गई है और वे आकर उसे ले जाएं। परिजनों ने युवती के स्वयं घर छोड़कर जाने की बात कहते हुए उसे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद मल्लिका राजू के घर पर ही रह रही थी।

See also  भोरमदेव मंदिर पहुंचे राज्यपाल डेका, डिप्टी सीएम शर्मा ने किया स्वागत…

शुक्रवार सुबह राजू लहरिया के घर के एक कमरे में मल्लिका का शव रोशनदान में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी राजू और उसके परिजनों ने आसपास के लोगों और गांव के कोटवार को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा खोलकर जांच की, जहां युवती का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

See also  बचपन में क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि लकड़ी से खुद बनाते थे बैट, मुख्यमंत्री साय ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली से सौजन्य मुलाकात में बताया...

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी से इनकार करने के कारण युवती की हत्या की गई है। वहीं पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रेमी राजू लहरिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisment

मृतका के जीजा ने बताया कि मल्लिका और राजू के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। युवती राजू के साथ रहने की जिद कर रही थी, जबकि राजू और उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!