Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चांपा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 6.874 किलो गांजा के साथ दो विधि से संघर्षरत बालक को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार  

जांजगीर-चांपा। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 6.874 किलो गांजा के साथ दो विधि से संघर्षरत बालक को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को 6.874 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा है, जप्त गांजा की अनुमानित कीमत ₹3,43,700/ है।
 थाना चांपा पुलिस को  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रेलवे स्टेशन चांपा के ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान दो संदिग्ध पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़ लिया गया।
 CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में समक्ष गवाहों की उपस्थिति में NDPS act के तहत तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 6.874 किलो गांजा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया जाकर दोनों के विरुद्ध धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 82/26 पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
 इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, आरक्षक गौरीशंकर राय सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

See also  दो शातिर चोर एवं एक खरीददार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार चांपा पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!