Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बंगाल : TMC ने किया राज्यसभा उम्मीदवारों का एलान, लिस्ट में मेनका गुरुस्वामी, जीतीं तो बन सकती हैं पहली LGBTQ सांसद

कोलकाता : देश में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल की 5 राज्यसभा सीटों में से 4 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख चेहरों को मौका दिया है।

मेनका गुरुस्वामी: कानूनी दुनिया से संसद तक
टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी को राज्यसभा का टिकट दिया है। मेनका 2018 के ऐतिहासिक सेक्शन 377 मामले में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं, जिसमें समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया गया था।

See also  ड्रग्स पार्टी कराती थी नव्या मलिक और विधि अग्रवाल, 4 बड़े शहरों का नाम बताया…

उन्होंने राइट टू एजुकेशन और सलवा जुडुम जैसे महत्वपूर्ण मामलों में भी पैरवी की है। साल 2019 में टाइम्स मैग्जीन ने उन्हें देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल किया था। यदि वह निर्वाचित होती हैं, तो देश की पहली LGBTQ सांसद बनने का इतिहास रच सकती हैं।

कोयल मलिक: टॉलीवुड से राजनीति तक
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री कोयल मलिक को भी TMC ने उम्मीदवार बनाया है। ‘टॉली क्वीन’ के नाम से मशहूर कोयल सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रही हैं। बच्चों और विधवाओं के लिए काम करने के कारण उनकी अलग पहचान है।राजनीति में यह उनका पहला कदम है और वह अपने परिवार की पहली सदस्य हैं जिन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश किया है।

See also  बढ़ी शासकीय स्कूलों की गुणवत्ता, प्रवेश के लिए लगी होड़, प्रदेश में शिक्षा का स्तर हुआ एक समान : मुख्यमंत्री बघेल...

अनुभव और प्रशासनिक पकड़ वाले चेहरे
टीएमसी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और पूर्व बंगाल डीजीपी राजीव कुमार को भी राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। बाबुल सुप्रियो वर्तमान में राज्य सरकार में मंत्री हैं और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में हैं।

Advertisment

वहीं राजीव कुमार राज्य प्रशासन में कई अहम पदों पर रह चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव रखते हैं।

राज्यसभा चुनाव से पहले TMC की यह सूची राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम मानी जा रही है। अब सभी की नजरें 16 मार्च को होने वाले मतदान और उसके परिणामों पर टिकी हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!