Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हरियाणा में 590 करोड़ का बैंक घोटाला! मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार, ब्याज समेत पूरी रकम की रिकवरी

न्यूज डेस्क : हरियाणा में सामने आए बड़े वित्तीय घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड रिभव ऋषि सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर रात की गई छापेमारी के बाद यह बड़ी सफलता मिली।

कैसे रची गई साजिश?
जांच में सामने आया है कि रिभव ऋषि पहले IDFC First Bank में मैनेजर रह चुका है और वर्तमान में पंजाब के जीरकपुर स्थित AU Small Finance Bank में कार्यरत था।

आरोप है कि उसने फर्जी कंपनियां बनाकर हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के खातों से लगभग 590 करोड़ रुपये की निकासी की साजिश रची।

See also  CG News: हाथियों के दल ने महिला को पहले पटका फिर उखाड़ा हाथ, जानलेवा हमले में दंपति गंभीर रूप से घायल...

गिरफ्तार अन्य आरोपियों में अभिषेक सिंगला, अभय, स्वाति और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। ACB ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि इनमें बैंक कर्मचारी कितने हैं और बाहरी लोग कितने।

मुख्यमंत्री का दावा: पूरी राशि की रिकवरी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधानसभा में जानकारी दी कि संबंधित बैंक से ब्याज सहित पूरी राशि की रिकवरी कर ली गई है। सरकार का दावा है कि सार्वजनिक धन की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

Advertisment

अफसरों की भूमिका पर सवाल
ACB सूत्रों के अनुसार कुछ सरकारी अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।यह सवाल उठाया जा रहा है कि पंचकूला मुख्यालय होने के बावजूद 18 सरकारी विभागों के खाते चंडीगढ़ स्थित बैंकों में क्यों खोले गए। क्या किसी अधिकारी को इससे लाभ हुआ? इस दिशा में भी जांच की जा रही है।

See also  60 की उम्र में आमिर खान ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल, वजह फैंस का दिल खुश कर देगी...

पिछले साल ही मिला था सुराग
रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई पिछले वर्ष ही वित्त विभाग को इस गड़बड़ी की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) ने सभी विभागों को अलर्ट पत्र जारी किया था।

अब राज्य सरकार ने IDFC First Bank और AU Small Finance Bank के चयन और इंपैनलमेंट की हाई लेवल जांच के आदेश दे दिए हैं।

आगे की कार्रवाई
ACB अब बैंकिंग ट्रांजेक्शन, खातों की मंजूरी प्रक्रिया और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।
सरकार का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा का यह मामला राज्य के बड़े वित्तीय घोटालों में से एक माना जा रहा है। 590 करोड़ रुपये के इस कथित गबन ने बैंकिंग प्रणाली और सरकारी खाता प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की तह तक जाने में जुटी हैं।

See also  क्या रोहित शर्मा T20 इंटरनेशनल से संन्यास लेंगे वापस? सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने को हुए तैयार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!