छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
CG NEWS:शिवरीनारायण मेले में खून की होली! 13 हमलावरों ने युवक को उतारा मौत के घाट,मेले में टकराने को लेकर हुआ था विवाद…

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण मेले में मामूली टकराव ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दीपक बर्मन नामक युवक पर 13 लोगों ने मिलकर लात-घूंसों और चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों में 11 नाबालिग और 2 बालिग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।



