Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली…

प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली

रायपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 जुलाई को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास के संबंध में प्रशासनिक व्यवस्थाओं हेतु मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के प्रमुख अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के प्रवास पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विद्युत, यातायात, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास पर जिन विभागों के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं उनके विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए है। बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा भी मौजूद थे।

See also  पात्रता के बावजूद पट्टा नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने घेरा वन परिक्षेत्र कार्यालय, कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर पात्र 195 हितग्राहियों को पट्टा दिए जाने की रखी मांग, मांग पर शीघ्र उचित पहल नहीं किए जाने की स्थिति में आंदोलन करने की दी गई चेतावनी...

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले, प्रमुख सचिव गृह मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव अयाज तम्बोली, संचालक स्वास्थ्य जयप्रकाश मौर्य, कलेक्टर रायपुर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, आईजी रायपुर रेंज अजय यादव, आयुक्त नगर निगम मयंक चतुर्वेदी, संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे सहित लोक निर्माण, रेल्वे, एयरपोर्ट, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, भारतीय दूरसंचार निगम सहित अन्य विभागों के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

See also  Crime News: पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!