छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
जिज्ञासा साहू भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रही…

जिज्ञासा साहू भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रही
जांजगीर-चांपा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला युवा महोत्सव कार्यक्रम द्वारा विविध स्पर्धा का आयोजन शासकीय एम एम आर पी जी महाविद्यालय चांपा में नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा के मुख्य आतिथ्य, डॉ. बी. डी.दीवान प्राचार्य शासकीय एम आर महाविद्यालय चांपा व अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।जिसमे भाषण प्रतियोगिता में प्रभावशाली भाषण पर कुमारी जिज्ञासा साहू को प्रथम स्थान मिला। मंचस्थ अतिथियों ने आकर्षक मोमेंटो,प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के लिए निर्धारित 5000 रुपए भी प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि ये शिक्षक दंपत्ति प्रधानपाठक बोधी राम साहू,व्याख्याता चमेली साहू की सुपुत्री व सेवानिवृत्त पटवारी रामसाय साहू की नतनींन है। ये प्रारंभ से ही मेघावी छात्रा रही है, इसके अलावा अनेकों प्रतियोगिता व सास्कृतिक आयोजनों पर पुरस्कृत हो चुकी है। इनके प्रथम स्थान मिलने पर प्रसंसको में खुशी की लहर है।



