Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध शराब के विरुद्ध जिला पुलिस एवं आबकारी विभाग की  संयुक्त टीम द्वारा की  गई कार्रवाई  में 300 लीटर शराब जब्त कर एवं 20 टन महुआ लहान नष्ट किया गया…

अवैध शराब के विरुद्ध जिला पुलिस एवं आबकारी विभाग की  संयुक्त टीम द्वारा की  गई कार्रवाई  में 300 लीटर शराब जब्त कर एवं 20 टन महुआ लहान नष्ट किया गया 
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
 
जांजगीर-चांपा। अवैध शराब के विरुद्ध जिला पुलिस एवं आबकारी विभाग की  संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान के तहत की  गई कार्रवाई  में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी टेकराम केशरवानी उम्र 52 साल निवासी वार्ड न. 12 खरौद शिवरीनारायण के कब्जे से
 देशी प्लेन शराब 16 पेटी 138.24 लीटर कीमत 61,440 रूपए, बियर 31.2 लीटर,  कीमत 10,560 रुपए, विदेशी मदिरा गोवा स्पेशल 08.64 लीटर, कीमत 5,760/रुपए, मैकडावल नम्बर एक विदेशी मदिरा 12 पौवा 2.16 लीटर कीमत 24,00/रुपए,
120 लीटर महुआ शराब कीमत 12,000/ रुपए कुल मदिरा 300.24 लीटर, कुल कीमत 92,160 शराब बरामद किया गया।
आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 04 जुलाई 2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि वार्ड न 12 खरौद शिवरीनारायण में टेकराम केशरवानी  द्वारा अवैध रूप से  शराब बिक्री कर रहे हैं की सूचना पर विशेष टीम आबकारी एवं जिला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी टेकराम केशरवानी के कब्जे से देशी प्लेन, बियर, अंग्रेजी एवम कच्छी महुआ शराब जुमला 300.24 लीटर कुल कीमत 92,160/रुपया   को जप्त कर बरामद किया  गया है।
 आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में धारा 34(2) 59  (क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध, किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में शैलेन्द्र पांडे उप पुलिस अधीक्षक जांजगीर, उप निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा, गोपाल सतपथी,  माधव सिंह, सियाराम यादव, एवं संयुक्त टीम आबकारी  विभाग का योगदान सराहनीय रहा।

See also  जमकर गरजा बुलडोजर, राष्ट्रीय सुरक्षा को था खतरा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!