Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

70 वर्षीय माता-पिता को हिस्सा बंटवारा पैसों की मांग करते हुये डंडा से मारपीट करने वाला आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

70 वर्षीय माता-पिता को हिस्सा बंटवारा पैसों की मांग करते हुये डंडा से मारपीट करने वाला आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। 70 वर्षीय माता-पिता को हिस्सा बंटवारा पैसों की मांग करते हुये डंडा से मारपीट करने वाला आरोपी को बलौदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार  किया गया। आरोपी मनहरण पाटले के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 327 भादवि, का जूर्म दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामविलास पिता धनीराम पाटले उम्र 42 वर्ष सा. बछौद थाना बलौदा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका छोटे भाई मनहरण लाल पाटले ने शराब पीकर हमारे माता -पिता को मां बहन की गंदी-गंदी गाली-गलौच करते घर आये और मुझे जमीन का बटवारा दो एंव शराब पीने के लिये पैसा दो की मांग करते हुये मां बहन की अशलील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं डंण्डा से मारपीट कर चोंट पहुचाया कि रिपोर्ट पर उक्त अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबध्द कर आहत की आयी चोंट का डाक्टरी परीक्षण कराया गया।
आरोपी मनहरण पाटले  उम्र 38 साल   सा. बछौद के विरूध्द अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी को 04 जुलाई 2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. गोपाल सतपथी, प्र.आर. जगदीष अजय आर. हेमंत साहू, संतोष रात्रे, श्याम भूषण राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  County बिल्डर के ठिकाने से 2.50 करोड़ नकद और जेवर मिले, इनकम टैक्स विभाग भी रह गया भौंचक्का...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!