Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि हाईवे रोड जगमोहन पेट्रोल पंप के पास बस स्टैंड प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार रखा है और आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है। की सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, CSP कोतवाली योगिता खापर्डे को दिया गया। जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए। जिस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा यात्री प्रतीक्षालय के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम तुषार कश्यप निवासी पेण्ड्री जांजगीर बताया। जिसके कब्जे से एक नग बटनदार चाकू जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25,27 arms act की कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
  उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक भागवत डहरिया प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक वाल्मीकि राठौर, नीतीश विश्वकर्मा  का विशेष योगदान रहा।

See also  छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर राज्य अलंकरण और सम्मान की हुई घोषणा,  मुकेश सिंह को मिलेगा पत्रकारिता पुरस्कार,  जानिए सीनियर पत्रकार मुकेश सिंह के बारे में जिन्होंने दबंग न्यूज टुडे से की खास बातचीत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!