Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चोरी के मामले में 02 आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार  

जांजगीर-चांपा। थाना जांजगीर पुलिस की सक्रियता से चोरी के मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किए है।
 दिनांक 29 जनवरी 26 की रात्रि में प्रार्थी जगजीवन कुर्रे निवासी बिरहगनी के घर से किसी अज्ञात चोर के द्वारा राशन सामग्री, एक मोटरसाइकिल एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विविचना में लिया गया।
 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर से सूचना मिला की चोरी गए मोटरसाइकिल को दो व्यक्ति बचने के फिराक में घूम रहा है जो घेरा बंदी कर दोनों व्यक्ति को पकड़ा गया। जिनका नाम अमृतलाल एवं श्यामलाल हैं जिनसे पूछताछ मेमोरेंडम कथन लिया जिन्होंने बताया कि घटना दिनांक को मोटरसाइकिल राशन सामान एवं नगदी रकम चोरी किए थे जिसमें से राशन सामान नगदी रकम को खर्च कर दिए हैं, दोनों आरोपियों के द्वारा उक्त घटना करित करना अपना जुर्म  स्वीकार  किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी के नाम 
(1) अमृतलाल पटेल पिता रामलाल पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी राजापारा  चांपा थाना चापा
(2) घनश्याम लाल चौहान उर्फ ब्लूटूथ पिता जेठू राम चौहानउम्र 37 वर्ष निवासी बैग बुढ़वा थाना शक्ति जिला शक्ति
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता,  प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आलोक शर्मा, राकेश तिवारी, आरक्षक शंकर राजपूत, नीतीश विश्वकर्मा, विनोद राठौर, महिला आरक्षक  रेखा यादव का सराहनीय योगदान रहा।

See also  महाराजा महर्षि च्यवन ऋषि का जन्म महोत्सव मनाया गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!