Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान! AI में 10 लाख करोड़ निवेश करेगा jio

न्यूज डेस्क : देश-दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि Jio अगले सात वर्षों में AI सेक्टर में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। यह घोषणा AI इंडिया इम्पैक्ट समिट के दौरान की गई।

भारत बनेगा वैश्विक AI शक्ति
अंबानी ने कहा कि यह कोई अनुमान आधारित निवेश नहीं, बल्कि भविष्य की ठोस रणनीति है। उनका मानना है कि 21वीं सदी में भारत दुनिया की सबसे बड़ी AI शक्तियों में शामिल होगा।उन्होंने भारत की ताकत को डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी, डेवलपमेंट, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्च और डेटा जैसे स्तंभों से जोड़ा।

See also  छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

डेटा और इंटरनेट में भारत की बढ़त
रिलायंस चेयरमैन के अनुसार भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा उपभोक्ता है। करीब 1 अरब इंटरनेट यूजर्स, कम डेटा लागत और देशभर में समान डिजिटल क्वालिटी भारत को AI विकास के लिए मजबूत आधार प्रदान करती है।

AI की सबसे बड़ी चुनौती क्या?
अंबानी ने कहा कि भारत के पास टैलेंट और कल्पना की कमी नहीं है। AI के विस्तार में सबसे बड़ी बाधा कंप्यूटिंग क्षमता की कमी और ऊंची लागत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत “इंटेलिजेंस किराए पर” नहीं ले सकता, इसलिए AI की लागत को डेटा की तरह कम करना होगा।

See also  Janjgir-Champa Breaking : जर्जर सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, विधायक सहित नेशनल हाइवे पर किया चक्काजाम

स्टार्टअप इकोसिस्टम देगा ताकत
भारत में 1 लाख से ज्यादा स्टार्टअप और 100+ यूनिकॉर्न मौजूद हैं, जो AI इनोवेशन को तेज करेंगे। अंबानी ने भरोसा जताया कि सुरक्षित और समावेशी डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर भारत को वैश्विक AI नेतृत्व की ओर ले जाएगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!