Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव, सियासी हलचल तेज, 5 मार्च तक नामांकन, 16 मार्च को होगा मतदान

न्यूज डेस्क : भारत निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इनमें छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल हैं। राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते इन सीटों पर चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई है।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 5 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद तय समय-सीमा में जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी, जबकि 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

बीजेपी में संभावित नामों पर चर्चा
भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई नामों की चर्चा सियासी गलियारों में चल रही है। इनमें संयोगिता सिंह जूदेव, सतनामी समाज से जुड़े बालकदास साहेब और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे प्रमुख बताए जा रहे हैं। जूदेव परिवार का क्षेत्रीय प्रभाव, सामाजिक समीकरण और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए पार्टी रणनीति बना सकती है।

See also  छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की मिली स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया...

कांग्रेस खेमे में भी मंथन
कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नाम चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि पार्टी सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधते हुए उम्मीदवारों का चयन कर सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान द्वारा ही लिया जाएगा।

स्थानीय बनाम बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा
पिछले राज्यसभा चुनाव में बाहरी नेताओं को भेजे जाने को लेकर कांग्रेस को आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस बार स्थानीय नेताओं को प्राथमिकता देने की मांग तेज है, जिससे चुनावी समीकरण और रोचक हो गए हैं।

Advertisment

बढ़ा सियासी तापमान
राज्यसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर दोनों दलों की आधिकारिक उम्मीदवार सूची और आगामी राजनीतिक रणनीति पर टिकी हुई है।

See also  निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आयोग कटिबद्ध : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह, बस्तर संभाग के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक लेकर बेहतर व सुव्यवस्थित ढंग से निर्वाचन सम्पन्न कराने के दिए निर्देश, नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2024...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!