Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर में हुनर का महाकुंभ: ईशिका लाइव फाउंडेशन और DSR ने रचा इतिहास

जांजगीर-चांपा। ‘हौसलों के आगे कोई दीवार नहीं होती’—इस कहावत को चरितार्थ करते हुए जांजगीर के होटल ड्रीम प्वाइंट में 17 फरवरी को ईशिका लाइव फाउंडेशन और DSR के तत्वाधान में एक ऐतिहासिक मेगा सेमिनार संपन्न हुआ। फाउंडेशन की डायरेक्टर पूजा शर्मा एवं गोपाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने जांजगीर को अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य मानचित्र पर स्थापित कर दिया है।

समारोह में मिस यूनिवर्स 2025 यशु सोनी ने सेलिब्रिटी फिल्म मेकर अंशु सिंह का भावुक स्वागत किया। अंशु सिंह के गीत ‘नारी आज के युग की’ ने उपस्थित सैकड़ों ब्यूटीशियन्स में नया जोश भर दिया। पूजा शर्मा ने बताया कि उनका लक्ष्य मेट्रो सिटी जैसी महंगी ट्रेनिंग को छोटे शहरों की महिलाओं तक नाममात्र शुल्क में पहुँचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
5 घंटे चले इस विशेष सत्र में हेयर गुरु लालकृष्ण श्रीवास, इंटरनेशनल आर्टिस्ट पूनम सोनी और मधु मैम ने कोरियन फेशियल, पोटली फेशियल और एडवांस हेयर कट्स के गुर सिखाए। मात्र 399 रुपये के शुल्क में मिली इस वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग ने महिलाओं के आत्मविश्वास को दोगुना कर दिया। यह आयोजन न केवल शिक्षा का केंद्र बना, बल्कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की।

See also  जंगली कोयले के अवैध तस्करी की कालिख से मनेंद्रगढ़ वन मंडल कब होगा पाक साफ, करतूत बाज अफसरों के भ्रष्टाचार का चारागाह बना एमसीबी जिले का समूचा वन क्षेत्र...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!