Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G Crime : रायपुर में जमीन रजिस्ट्री कराने आए अफसर की कार से दिनदहाड़े 38 लाख पार, परिचित पर शक

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े उठाईगिरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन रजिस्ट्री कराने कलेक्टोरेट पहुंचे एफसीआई अफसर की कार से 38 लाख रुपए से भरा बैग गायब हो गया। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित ऑक्सीजोन इलाके की बताई जा रही है।

रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर खड़ी कार से गायब हुआ बैग
जानकारी के मुताबिक मंदिर हसौद निवासी एफसीआई अधिकारी ज्ञानप्रकाश पांडेय सोमवार को जमीन रजिस्ट्री कराने कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे कार की सीट पर नकदी से भरा बैग रखकर किसी व्यक्ति के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए बैग पार कर दिया।

See also  Raipur News: रशियन युवती ने आधी रात बीच सड़क किया हंगामा, नशे में धुत होकर चला रही थी कार, स्कूटी को मारी टक्कर, तीन युवकों को आई गंभीर चोटें...

रकम गायब होने का पता चलते ही अफसर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच तुरंत सक्रिय हो गई।

CCTV जांच में सामने आए संदिग्ध
घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिन्हें अफसर का परिचित बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान एक संदिग्ध के पास से पूरी रकम बरामद कर ली गई।

रखवाली करने वाले की नीयत बिगड़ने की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अफसर जिस परिचित को रुपए की रखवाली के लिए साथ लाए थे, वही रकम देखकर लालच में आ गया। आशंका है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उठाईगिरी को अंजाम दिया।फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!