Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News: रशियन युवती ने आधी रात बीच सड़क किया हंगामा, नशे में धुत होकर चला रही थी कार, स्कूटी को मारी टक्कर, तीन युवकों को आई गंभीर चोटें…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के VIP रोड पर आधी रात को बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसके तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। घायलों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कार सवार रशियन युवती ने हंगामा किया।

घटना के अनुसार, तेज रफ्तार कार में एक युवक और एक रशियन युवती सवार थे, जो दोनों नशे में धुत थे। कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उन्हें मेकाहारा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

See also  सक्ती में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन को साइड देने में रेलिंग से टकराई बाइक, डीजे ऑपरेटर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, गांव में छाया मातम

पुलिस ने युवती और उसके साथी हो हिरासत में लिया

हादसे के बाद, रशियन युवती ने मौके पर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे और कार में सवार युवक को हिरासत में लिया। दोनों नशे में होने के कारण पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!