Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कब्रिस्तान में तंत्र-मंत्र का खूनी खेल मासूम की लाश के साथ दरिंदगी…

बालोद ,16 फरवरी : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। हल्दी थाना क्षेत्र के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची की कब्र के साथ हुई छेड़छाड़ ने पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

बिखरी थी तंत्र-मंत्र की सामग्री

घटना का खुलासा तब हुआ जब परिजन बच्ची की कब्र पर पहुंचे। वहां का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई। कब्र के ऊपर नींबू, अगरबत्ती, चावल और काला धागा (बंदन) बिखरा हुआ था। परिजनों को किसी तांत्रिक क्रिया का अंदेशा हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

See also  गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, लायंस चौक में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग

शव देख उड़ गए होश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में जब कब्र को खुदवाया गया, तो सामने आए दृश्य ने सबको सन्न कर दिया। कब्र के अंदर मौजूद मासूम के शव का सिर गायब था, जबकि शरीर के बाकी हिस्से वहीं मौजूद थे।

Advertisment

अंधविश्वास या साजिश?

पुलिस ने शव के अवशेषों को पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर इसे अंधविश्वास और तांत्रिक क्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घिनौनी वारदात को किसने और किस मकसद से अंजाम दिया।

See also  सक्ती विधानसभा क्षेत्र के हथनेवरा गांव जनसंपर्क में पहुंचे डॉ चरणदास महंत, लोगों का मिल रहा गजब का जन समर्थन...

घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!