Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बाघिन ने मवेशी का किया शिकार ATR से लगे ग्रामीण इलाकों में घूम रहे बाघिन और दो शावक वन विभाग ने किया अलर्ट

बिलासपुर,16 फरवरी। छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे वन विकास निगम ग्रामीण इलाकों के जंगल में बाघिन और उसके दो शावकों के घूमने से लोग दहशत में हैं। बाघिन ने एक मवेशी का शिकार भी किया है। हालांकि, वन विभाग के अफसरों का कहना है कि, प्रत्यक्ष रूप से अब तक बाघिन नहीं दिखी है। लेकिन, मवेशी पर किए गए शिकार का तरीका बाघिन की तरह ही है। ऐसे में अब वन विभाग का अमला अलर्ट हो गया है। एटीआर प्रबंधन ने जिन इलाकों में बाघिन की मौजूदगी है, वहां ट्रैप कैमरे लगाए हैं। जिससे उसके विचरण की स्थिति का पता लगाया जा सके। कैमरे में बाघिन और शावकों के तस्वीर आने की पूरी उम्मीद है।

See also  मंत्रीद्वय जायसवाल और वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों का किया भूमिपूजन पूर्ण हुए आवासों के हितग्राहियों को सौंपी चाबी समूह की महिलाएं, राज मिस्त्री और लखपति दीदी हुए सम्मानित...

बाघिन और दो शावक के इस क्षेत्र में विचरण करने की जानकारी पिछले एक सप्ताह से मिल रही है। उनके पंजों के निशान दिखे हैं। लेकिन, अभी तक किसी ने उन्हें प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि, टाइगर रिजर्व एरिया से बाघिन शावकों के साथ कैसे बाहर आ गई। इस स्थिति में बाघिन और शावकों की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है।

वहीं, बाघिन के रिहायशी क्षेत्र में पहुंचना आम लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। एटीआर प्रबंधन, वन विकास निगम और बिलासपुर वनमंडल की टीम निगरानी करने में जुटा है। एटीआर प्रबंधन ने तो स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के सदस्यों को केवल इसी कार्य में लगा दिया है। उनकी तलाशी के बीच पटैता बैरियर से करीब एक किमी दूर मवेशी का शिकार हुआ है। वन विभाग ने मैदानी अमले को अलर्ट कर दिया है। अधिकारी-कर्मचारी रविवार को आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। सूचना सही निकला, जंगल के पास एक मवेशी मृत पड़ा था। जिस तरह उसका शिकार हुआ है, उससे लग भी रहा है कि बाघिन ने उस पर हमला किया है। जिसके बाद एटीआर प्रबंधन ने इस इलाके में ट्रैप कैमरा लगा दिया है।

See also  मुख्यमंत्री से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात, विगत वर्षों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन किया मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत...

जाल तो नहीं बिछाया, कर रहे जांच

टाइगर रिजर्व से बाहर बाघिन की मौजूदगी की वजह से वन विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। चिंता उनकी सुरक्षा को लेकर है, क्योंकि गांव के करीब जंगल की सीमा पर जंगली सूअर के शिकारी सक्रिय रहते हैं। जाल बिछाने के इस खतरे को ध्यान में रखते हुए वन अमला जांच के दौरान यह भी देख रहा है कि कहीं फंदा तो नहीं लगाया गया है। हालांकि अब तक की जांच में इस तरह की गतिविधियां सामने नहीं आई हैं।

Advertisment

मुआवजा के लिए प्रकरण तैयार

मवेशी या अन्य किसी पालतू पशुओं का जंगली जानवर शिकार करता है तो इस तरह की घटना में मुआवजा देने का प्रावधान है। कोटा रेंज की इस घटना में मुआवजा प्रकरण तैयार कर वन विकास निगम ने अचानकमार टाइगर रिजर्व को भेजा है। एटीआर प्रबंधन मवेशी मालिका को मुआवजा का भुगतान करेगा।

See also  देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!