Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बुरे फंसे एक्टर धनुष! 10 साल पुराने मामले में 20 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस

न्यूज डेस्क : तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष को एक अधूरी फिल्म के मामले में बड़ा झटका लगा है। उन्हें फिल्म ‘नान रुद्रन’ से जुड़े विवाद को लेकर करीब 20 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि यदि अभिनेता साल 2026 के अंत तक फिल्म पूरी नहीं करते, तो उन्हें 20 करोड़ रुपये के साथ 1 करोड़ रुपये अतिरिक्त मुआवजा भी चुकाना होगा।

2016 के समझौते से जुड़ा है पूरा मामला
यह विवाद साल 2016 में साइन की गई फिल्म से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि धनुष ने पहले फिल्म के लिए हामी भरी, लेकिन बाद में प्रोजेक्ट से अलग हो गए। जब प्रोडक्शन हाउस ने आपत्ति जताई, तो अभिनेता ने कंपनी के साथ दूसरी फिल्म डायरेक्ट और एक्ट करने का वादा किया था।

See also  Accident News:जांजगीर-चांपा में ट्रैक्टर-बाइक की आमने-सामने टक्कर17 साल के बाइक चालक की मौत, दोस्त भीर रूप से घायल…

प्रोडक्शन हाउस का बड़ा आरोप
एडवोकेट ए. चिदंबरम के जरिए भेजे गए नोटिस में दावा किया गया है कि कंपनी ने धनुष के भरोसे पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। फिल्म में नागार्जुन और एस.जे. सूर्या जैसे कलाकारों को भी शामिल किया गया और भुगतान किया गया, लेकिन प्रोजेक्ट बीच में ही रुक गया।

यह भी आरोप है कि धनुष ने पूरी स्क्रिप्ट उपलब्ध नहीं कराई और अपनी डेट्स अन्य प्रोजेक्ट्स को दे दीं, जिससे प्रोडक्शन को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

एक हफ्ते में देना होगा जवाब
लीगल नोटिस के मुताबिक धनुष को एक सप्ताह के भीतर जवाब देना होगा कि वे फिल्म को तय समय सीमा तक पूरा करेंगे या नहीं।

Advertisment

यदि फिल्म पूरी कर दी जाती है, तो कानूनी कार्रवाई और मुआवजे से राहत मिल सकती है।

See also  अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन...

अगर ऐसा नहीं होता, तो अभिनेता को कानूनी कार्रवाई और आर्थिक दंड दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

यह मामला फिल्म इंडस्ट्री में कॉन्ट्रैक्ट और प्रोफेशनल कमिटमेंट को लेकर एक बड़ी मिसाल बन सकता है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!