Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

T20 World Cup में टीम इंडिया से भिड़ेगा पाक! ICC के सामने रखी ये 3 बचकानी शर्त

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला माने जाने वाले भारत और पाकिस्तान के मैच पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। पहले खबरें थीं कि पाकिस्तान इस मेगा इवेंट में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर सकता है, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) मैच खेलने को तैयार हो गया है। हालांकि, इसके लिए उसने आईसीसी के सामने तीन अहम शर्तें रखी हैं।

आईसीसी बैठक में बनी सहमति की जमीन
रिपोर्ट्स के अनुसार PCB चीफ मोहसिन नकवी ने आईसीसी अधिकारियों के साथ बैठक कर भारत के खिलाफ मैच खेलने पर सहमति जताई। मगर इस सहमति को अंतिम रूप देने से पहले बोर्ड ने कुछ मांगें सामने रखीं, जिन पर अब वैश्विक क्रिकेट संस्था को फैसला लेना होगा।

See also  लोरमी के ग्राम खुड़िया में मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दी सौगात... 13 करोड़ 71 लाख 54 हजार के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन...

पहली शर्त: ज्यादा रेवेन्यू शेयर
पाकिस्तान की पहली मांग टूर्नामेंट से मिलने वाले राजस्व में अधिक हिस्सेदारी की बताई जा रही है। भारत-पाक मुकाबला आईसीसी इवेंट्स का सबसे ज्यादा कमाई कराने वाला मैच माना जाता है, इसलिए PCB राजस्व वितरण में बेहतर हिस्सेदारी चाहता है।

https://x.com/RichKettle07/status/2020697010802946447?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2020697010802946447%7Ctwgr%5E78889c1e4c0753013183f6597588a69ba3dea90a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnishaanebaz.com%2Ft20-world-cup-2026-india-vs-pakistan-conditions%2F

दूसरी शर्त: बाईलेटरल सीरीज फिर शुरू हो
PCB ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज दोबारा शुरू करने की मांग भी रखी है। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बाईलेटरल सीरीज 2012 में खेली गई थी। इसके बाद से दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट्स में ही आमने-सामने होती हैं। मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए इस मांग पर सहमति मुश्किल मानी जा रही है।

Advertisment

तीसरी शर्त: खिलाड़ियों के बीच सामान्य व्यवहार
तीसरी शर्त के तहत PCB चाहता है कि वर्ल्ड कप मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच से पहले और बाद में हाथ मिलाएं। पिछले एशिया कप में राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था, जिससे विवाद और बढ़ गया था।

See also  पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मजदूरों के पलायन का मामला उठा विधान सभा में, विधायक शेषराज हरबंश ने उठाया मामला...

ICC के फैसले पर टिकी नजरें
अब पूरा मामला आईसीसी के निर्णय पर निर्भर है। यदि शर्तों पर सहमति बनती है तो क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर हाई-वोल्टेज भारत-पाक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!