Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में दर्दनाक हादसा! ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी ने स्कूली बच्चों को कुचला

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शहर के पॉश इलाके में स्थित छत्तीसगढ़ क्लब के सामने स्कूल जा रहे दो मासूम बच्चे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। इस भीषण टक्कर में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चों को टक्कर मारने वाला वाहन ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी (क्रेन) थी। घटना के तुरंत बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

See also  Durg News : दुर्ग में भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, भारतमाला परियोजना से जुड़ा मामला

घायल बच्ची की हालत नाजुक
गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी, चालक की तलाश जारी
पुलिस ने मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई है।

यह हादसा एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!