Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विजिबल पुलिसिंग का असर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में आर्म्स एक्ट व प्रतिबंधात्मक धाराओं में 8 पर कार्रवाई

रायपुर,06 फरवरी 2026। रायपुर कमिश्नरेट अंतर्गत डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से अभियान स्तर पर सघन विजिबल पुलिसिंग की गई। इस दौरान आर्म्स एक्ट तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कुल 8 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान गश्त एवं आकस्मिक चेकिंग के समय भोला पान ठेला के पास से आज़ाद चौक निवासी आयुष मिश्रा को अवैध रूप से चाकू रखने पर गिरफ्तार किया गया। वहीं, थाना सिटी कोतवाली के पुराने आर्म्स एक्ट प्रकरण में लंबे समय से फरार वीरभद्र नगर निवासी चाकूबाज आबिद अली को माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट की तामील करते हुए गिरफ्तार किया गया।

See also  Raigarh News: रायगढ़ में डॉक्टर से फ्रॉड; सीटी स्कैन मशीन में लगाई नकली पिक्चर ट्यूब, लाखों लेकर कंपनी ने किए ये बड़े दावे

इसके अतिरिक्त संभावित शांति भंग की आशंका को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली रायपुर में धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत 6 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इनमें परमेश्वर चंदेल (22 वर्ष, निवासी सतनामी मोहल्ला कापाबस्ती, रायपुर), विक्की विश्वकर्मा (23 वर्ष, निवासी मड़वारानी रोड, सीतामढ़ी, जिला कोरबा) एवं अगस्त विभार (22 वर्ष, निवासी गांधी नगर, कालीबाड़ी, रायपुर) शामिल हैं।

इस अभियान के माध्यम से सिटी कोतवाली क्षेत्र में यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अवैध हथियार रखने, गुंडागर्दी एवं शांति भंग करने वाली गतिविधियों के प्रति रायपुर पुलिस की नीति शून्य सहनशीलता की है। आम नागरिकों की सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखने के लिए इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!