Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING: लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो की मौत, रेलवे कर्मी और ठेकाकर्मी की दर्दनाक मौत

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। बैकुंठ पुलिया के ऊपर डाउन मिडिल लाइन के पास तेज रफ्तार लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक रेलवे विभाग का नियमित कर्मचारी और दूसरा रेलवे ठेके पर कार्य करने वाला युवक शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान लाला राम बंजारे (55 वर्ष), रेलवे के नियमित कर्मचारी, और मोहन लाल साहू (26 वर्ष), रेलवे से जुड़े कार्यों में संलग्न ठेकाकर्मी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थे, तभी अचानक तेज गति से आ रही लिंक एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि दोनों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला।

See also  Champions Trophy 2025 Prize Money: विजेता पर होगी पैसों की बरसात, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों; जानें प्राइज मनी...

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे अधिकारियों को भी अवगत कराया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

BREAKING: तिल्दा थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी तरह की लापरवाही या तकनीकी चूक तो नहीं थी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!