Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Union Budget 2026-27 : केंद्रीय बजट 2026-27 पर CM साय की प्रतिक्रिया, कहा– विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन में प्रस्तुत यह पहला बजट देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें आर्थिक विकास व रोजगार, जन अपेक्षाओं की पूर्ति और ‘सबका साथ, सबका विकास’ को प्राथमिकता दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को भी इस बजट से सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि बजट में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एआई और आधुनिक तकनीक के जरिए कृषि उत्पादकता बढ़ाने, पशुपालन और डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन देने जैसे अहम प्रावधान किए गए हैं। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के तहत स्थानीय उद्योग और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

See also  जांजगीर-चांपा में 20 लाख की बड़ी लूट व अपहरण कांड का खुलासा, मास्टर माइंड सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, सायबर टीम एवं चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही विदेश यात्रा और विदेशों में पढ़ाई भी पहले की तुलना में सस्ती होगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे कैंसर, डायबिटीज सहित गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। जिला अस्पतालों के उन्नयन, हर जिले में इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर की स्थापना, मानसिक स्वास्थ्य और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के साथ मेडिकल टूरिज्म के लिए पांच रीजनल हब बनाए जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार दोनों में वृद्धि होगी।

Advertisment

महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लखपति दीदी योजना के विस्तार से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ा जाएगा। वहीं हर जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा से उन्हें उच्च शिक्षा में सहायता मिलेगी।

See also  BMW ने लॉन्च की मेड-इन-इंडिया स्पोर्ट्स कार, 6.3 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार

उन्होंने बताया कि औद्योगिक और आर्थिक मजबूती के लिए 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग, टेक्सटाइल पार्क, खनिज कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर मिशन के तहत 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की गई है। साथ ही खेलो इंडिया मिशन और शिक्षा सुधारों से बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।

कर सुधारों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आयकर प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और आम जनता को राहत देने के लिए दवाइयां, कपड़े, जूते, मोबाइल, ईवी बैटरी, सोलर उपकरण और सीएनजी-बायोगैस जैसी वस्तुएं सस्ती होंगी।

अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की भावना को और मजबूत करता है। यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में समावेशी विकास सुनिश्चित करेगा। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

See also  बिलासपुर में पुलिस की शर्मनाक हरकत: रिपोर्ट के नाम पर पैसे लेने के बाद फरियादी को 15–20 थप्पड़ जड़ दिए, एएसआई निलंबित

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!