Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जुड़वा बच्चों के पिता बने राम चरण, चिरंजीवी बने फिर दादा, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

न्यूज डेस्क : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं, बल्कि उनके जीवन का बेहद भावुक और खास पल है। 31 जनवरी को राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। इस खुशखबरी की जानकारी सबसे पहले मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की।

अस्पताल में उमड़ी भारी भीड़
पत्नी और नवजात बच्चों से मिलने के लिए राम चरण हैदराबाद के एक निजी अस्पताल पहुंचे। लेकिन जैसे ही फैंस को उनकी मौजूदगी की खबर मिली, अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। हालात ऐसे बन गए कि राम चरण को अस्पताल के अंदर प्रवेश करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

See also  आईपीएल टीमों को BCCI ने दिया बड़ा झटका, इस चीज के इस्तेमाल पर लगाई रोक, दिए सख्त निर्देश...

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण अपनी दो साल की बेटी क्लिन कारा को गोद में लिए हुए हैं और भीड़ से सुरक्षित निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

बेटी की सुरक्षा को लेकर दिखी चिंता
वीडियो में राम चरण थोड़े असहज और चिंतित नजर आते हैं। वह बार-बार इशारों में लोगों से दूरी बनाए रखने को कहते दिखते हैं। उनकी पूरी कोशिश अपनी बेटी को भीड़ से सुरक्षित रखने की होती है। इस दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम भी रास्ता बनाती नजर आती है।बेटी को लेकर राम चरण की यह चिंता फैंस को बेहद पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें “रियल लाइफ हीरो” बता रहे हैं।

See also  Raipur Accident: रायपुर रिंग रोड पर कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, घंटों जाम से लोग परेशान

https://www.instagram.com/p/DUNRUSAD_lh/?utm_source=ig_embed&ig_rid=62cfdff5-1e18-4b74-8011-2f7bc4c3d22f&ig_mid=A6F07A55-C882-4C05-8A52-CBE59E9256DA

Advertisment

राम चरण का भावुक पोस्ट
अस्पताल पहुंचने के बाद राम चरण ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर जुड़वा बच्चों के जन्म की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनके घर एक बेटे और एक बेटी ने जन्म लिया है। पोस्ट में उन्होंने महिलाओं की ताकत और परिवार के सपोर्ट को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताया और फैंस का आभार जताया।

राम चरण और उपासना की लव स्टोरी
राम चरण और उपासना की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद 2011 में सगाई और 2012 में शादी की थी। साल 2023 में बेटी क्लिन कारा के जन्म के बाद अब जुड़वा बच्चों के आगमन से उनका परिवार और भी खुशियों से भर गया है।

See also  अंबिकापुर : फर्जी सिम, हवाला और क्रिप्टो से करोड़ों की सट्टेबाजी.10 गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!