Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्व-सहायता समूह की महिलाओं से सीधे संवाद ’नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला सशक्तिकरण के दिशा में उल्लेखनीय प्रयास के लिए प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटियों को पूरा करने के साथ ही हमारी सरकार महिलाओं को बना रही आर्थिक रूप से सशक्त…

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्व-सहायता समूह की महिलाओं से सीधे संवाद ’नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कृषि मंत्री रामविचार नेताम वर्चुअली शामिल हुए। मंत्री नेताम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के गरीब, मजदूर, किसान सहित महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला सहित सभी वर्गों के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

See also  CG NEWS : चाकू की नोक पर युवक से लाखों की लूट, बाइक सवार दो बदमाश फरार...

मंत्री नेताम ने कहा कि देश की महिलाओं की आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार अनेेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। महिलाओं की समृद्धि के साथ ही उनके लिए रोजगार व स्वरोजगार पैदा करने के लिए हम संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लाखों समूहों की महिलाओं से सीधे संवाद किया। यह ऐतिहासिक पल गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी गरीब महिलाओं को अलग-अलग समूहों के माध्यम से उनके तरक्की के लिए काम कर रही है। मंत्री नेताम ने कहा कि देश के हर गरीब किसान, जवान, बहन, बेटी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना परिवार मान रहे हैं। यह गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी सबके साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के थीम पर काम करते हुए देश का निरंतर विकास कर रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न समूहों की महिलाओं सहित लोकेश कावड़ियां, सुनील कुकरेजा, सीमा साहू और संतोष साहू उपस्थित थे।

See also  कवर्धा: 2 दिन के अंदर दूसरा मर्डर केस : घर में घुसकर अधेड़ की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!