Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Budget 2026 : सस्ता ट्रेन सफर, 13 लाख तक टैक्स फ्री इनकम से लेकर सोलर सब्सिडी तक, बजट में इन ख़ास बड़ी घोषणाओं की संभावना

न्यूज डेस्क : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करने जा रही हैं और इससे पहले ही देशभर में उम्मीदों का माहौल बन गया है। मिडिल क्लास, किसान, बुजुर्ग और आम यात्रियों को राहत देने के लिए बजट में कुछ बड़े ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है।

नौकरीपेशा वर्ग को टैक्स में बड़ी राहत संभव
सूत्रों के अनुसार नई इनकम टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो 13 लाख रुपए तक की सालाना आय टैक्स फ्री हो जाएगी। इससे वेतनभोगी वर्ग के हाथ में हर महीने अतिरिक्त पैसा बचेगा, जिससे खर्च और निवेश दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

See also  अन्नपूर्णा वस्त्रालय की बिल्डिंग से गिरने से युवक की मौत...

किसानों के लिए सम्मान निधि में बढ़ोतरी की तैयारी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपए सालाना किया जा सकता है। लंबे समय से किसान संगठन इस मांग को उठा रहे हैं। बढ़ी हुई राशि से खेती से जुड़ी छोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश संभव
रेलवे सेक्टर में भी बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। सरकार 300 से अधिक अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों के ऐलान पर विचार कर सकती है। इसका उद्देश्य 2030 तक ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट को कम करना और यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है।

See also  इच्छापूर्ति दुर्गा गणेश मंदिर में चोरी महिला ने चोरी करने से पहले माथा टेका फिर चांदी का मुकुट व मूर्तियां चुराई

सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने की योजना
पीएम सूर्य घर योजना के तहत 2 किलोवाट के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी बढ़ाकर 80 हजार रुपए किए जाने की संभावना है। इससे घरों में सोलर पैनल लगवाना और सस्ता होगा और लोग बिजली बिल से राहत पा सकेंगे।

Advertisment

बुजुर्गों के लिए आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ सकता है
आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव करते हुए 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही ₹5 लाख की इलाज सीमा बढ़ाने पर भी विचार हो रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों का खर्च कवर हो सके।

See also  चुनाव ब्रेकिंग: आचार संहिता लागू, शहरी क्षेत्र में 11 फरवरी को होगा चुनाव, 15 को आयेंगे रिजल्ट, चुनाव आयोग ने किया चुनाव की तारीखों का ऐलान, कुल 1 लाख 258 पदों पर होगा चुनाव...

आम आदमी पर फोकस वाला बजट?
अगर ये घोषणाएं होती हैं तो बजट 2026 को आम आदमी, मिडिल क्लास और किसानों के लिए राहत भरा बजट माना जाएगा। अब सभी की नजरें 1 फरवरी पर टिकी हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!