Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गोंडवाना एक्सप्रेस को सक्ती स्टेशन पर प्रथम बार मिलेगा स्टॉपेज, सांसद कमलेश जांगड़े व जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल दिखाएंगे हरी झंडी

सक्ती जिले के लिए एक ऐतिहासिक और अत्यंत हर्ष का विषय है कि वर्षों पुरानी मांग के बाद अब गोंडवाना एक्सप्रेस को सक्ती रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज मिलने जा रहा है। कल 23 जनवरी को गोंडवाना एक्सप्रेस के प्रथम सक्ती स्टेशन आगमन पर शाम 4.56 बजे ट्रेन को जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्री कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल द्वारा सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर स्वागत किया जाएगा।

इस उपलब्धि का श्रेय सांसद कमलेश जांगड़े के निरंतर प्रयासों को दिया जा रहा है, जिनकी पहल पर सक्ती जिलेवासियों की वर्षों पुरानी मांग साकार हो पाई है। गोंडवाना एक्सप्रेस के स्टॉपेज से सक्ती जिले को रायपुर, नागपुर सहित अन्य प्रमुख शहरों से बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे यात्रियों, व्यापारियों और छात्रों को बड़ी सुविधा होगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने जानकारी देते हुए सक्ती शहर एवं जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने हेतु शाम 4 बजे से सक्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े, जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रोपदी चंद्रा, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार सहित भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत, नगरपालिका एवं नगर पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर सक्ती जिले में व्यापक उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी में संविधान दिवस का गरिमामय आयोजन, न्यायपालिका के समक्ष मौजूद चुनौती एवं निराकरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!