Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2026 : छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रायपुर में होंगे आईपीएल के दो मुकाबले, आरसीबी के सीईओ ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दो मैच आयोजित किए जाएंगे। ये मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी कि आईपीएल के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम रायपुर में मैच खेलेगी। इसी क्रम में आरसीबी के सीईओ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आयोजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आईपीएल जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मुकाबले छत्तीसगढ़ में होने से राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। इससे स्थानीय युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी सुविधाएं और व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगी।

See also  बारिश में बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य का अनुपम नजारा, सैलानियों के लिए मानसून ट्रैकिंग का विशेष आयोजन...

उल्लेखनीय है कि शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई अहम मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है। अब आईपीएल मैचों के आयोजन से रायपुर एक बार फिर देश के क्रिकेट मानचित्र पर अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!