छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
रक्तदान शिविर आज…

रक्तदान शिविर आज
पामगढ़। राकेश भारद्वाज स्मृति आयोजन समिति पामगढ़ द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पामगढ़ में लगाया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है।



