Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर के समापन में पहुंचे, दिव्यांगों को व्हीलचेयर, ट्राईसिकल, बैशाखी सहित अन्य उपकरण किए प्रदान…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर के समापन में पहुंचे

दिव्यांगों को व्हीलचेयर, ट्राईसिकल, बैशाखी सहित अन्य उपकरण किए प्रदान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर के गुजराती भवन में आयोजित भारतीय जैन संगठना के निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर के समापन अवसर पर पहुंचे। उन्होंने शिविर में दिव्यांगों को व्हीलचेयर, ट्राइसिकल, श्रवण संबंधी उपकरण, बैशाखी, कृत्रिम अंग प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे संगठन एवं शिविर में सेवा दे रहे सभी चिकित्सकों को साधुवाद दिया। मुख्यमंत्री ने शिविर में मौजूद दिव्यांगों से उनका कुशलक्षेम पूछते हुए सभी को स्वस्थ जीवन के शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण, नगर निगम के सभापति शेख नजरूद्दीन, कलेक्टर सौरभ कुमार सहित विजय पाण्डेय तथा अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

See also  स्ट्रांग रूम किया गया सील, स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात, 3 दिसम्बर को होगी मतगणना...

गौरतलब है कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एवं रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से भारतीय जैन संगठना एवं गुजराती समाज के सहयोग से यह 6 दिवसीय दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया। 25 जून से प्रारंभ हुए इस शिविर का आज समापन हुआ। शिविर में अब तक दिव्यांगों को आवश्यकतानुसार 145 कृत्रिम अंग, 105 कैलिपर्स, 135 कृत्रिम हाथ, 110 बैशाखी, 53 ट्राईसिकल, 75 व्हीलचेयर और 215 श्रवण यंत्र का वितरण किया गया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!