कांग्रेस 2026: भूपेश बघेल को मिली कमान, अलाकमान ने सौंपी सीनियर आब्जर्वर की जिम्मेदारी

रायपुर/नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में और बढ़ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें असम विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। बघेल के साथ कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और बंधु तिर्की भी असम की चुनावी रणनीति संभालेंगे।
4 राज्यों के लिए कांग्रेस की ‘स्पेशल टीम’
आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है:

बघेल की संगठनात्मक क्षमता पर फिर भरोसा
भूपेश बघेल को चुनावी प्रबंधन और रणनीतिक कौशल का माहिर माना जाता है। इससे पहले भी वे हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। असम में बीजेपी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने बघेल और डी.के. शिवकुमार की ‘पावर जोड़ी’ को मैदान में उतारा है।
केरल में सचिन पायलट और कन्हैया कुमार की जोड़ी
पार्टी ने केरल में युवा जोश पर दांव लगाया है। राजस्थान के दिग्गज नेता सचिन पायलट के साथ फायरब्रांड नेता कन्हैया कुमार और शायर इमरान प्रतापगढ़ी को तैनात किया गया है, जो राज्य में सत्ता विरोधी लहर को भुनाने की कोशिश करेंगे।



