Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आइसक्रीम मांगने की बात पर विवाद करते हुए दुकान संचालक एवं उसके पुत्रों के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार…

आइसक्रीम मांगने की बात पर विवाद करते हुए दुकान संचालक एवं उसके पुत्रों के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
 
जांजगीर-चांपा। आइसक्रीम मांगने की बात पर विवाद करते हुए दुकान संचालक एवं उसके पुत्रों के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को मुलमुला पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों द्वारा एक राय होकर दुकान अंदर घुसकर दूकान संचालक एवं उनके पुत्र को मारपीट किया था।
आरोपी राकेश निर्मलकर, आदित्य निर्मलकर, यश कुमार साहू सभी निवासी ग्राम नरियरा थाना मुलमुला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बेल्ट, डण्डा को बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 147, 148, 149, 294, 506, 323, 327, 427, 452 भादवि के तहत कार्यवाही की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामनाथ कैवर्त उम्र 55 साल निवासी बनाहील, दिनांक 21 जून 2023 को रात्रि करीवन 09.00 बजे अपने किराना जनरल स्टोर बनाहिल में था, उसी समय आरोपी धर्मेंद्र अपने अन्य साथियों के साथ दुकान में पहुंचकर मनपसंद आइसक्रीम की मांग करते हुए अश्लील, गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा, बेल्ट से प्रार्थी एवं उसके दोनों पुत्रों को दुकान अंदर में घुसकर मारपीट कर चोट पहुंचाया था और घटना के बाद से सभी फरार हो गए थे कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपीगण घटना कारित कर घटना दिनांक से फरार थे जिन्हें मुखबीर से सूचना मिलने पर आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये जाने से आरोपियों को विधिवत् दिनांक 29 जून 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
घटना में अन्य आरोपियों जो घटना कारित कर घटना दिनांक से फरार है जिसका पतासाजी जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी एस के शर्मा, प्र आर बलदेव सिंह राजपूत एवं आर राजा जयप्रकाश का विशेष योगदान रहा।

See also  स्थानीय चुनाव: विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने की अपील...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!