Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CRIME NEWS : बुर्का नहीं पहना तो कर दिया ट्रिपल मर्डर शव गड्ढे से बरामद…

शामली,17 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के शामली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घरेलू कलह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों (14 साल और 6 साल) की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद तीनों शवों को घर के अंदर ही पहले से खोदे गए सेफ्टी टैंक (शौचालय के गड्ढे) में दबा दिया गया. हत्यारोपी पति पत्नी के बुर्का न पहनने से भी नाराज था.

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति फारुख को हिरासत में ले लिया है और शवों की तलाश जारी है. पूरा मामला कांधला थाना क्षेत्र के गढ़ी दौलत गांव का है. दरअसल, 9 दिसंबर से पत्नी और दोनों बेटियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थीं. परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की, तो शक की सुई पति फारुख पर जाकर टिक गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शामली एन.पी. सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे. एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पति फारुख ने ही गोली मारकर हत्या की और फिर तीनों शवों को घर में खोदे गए लैट्रिन के गड्ढे में दबा दिया. हत्या से मारपीट की आशंका जताई जा रही है.

See also  कलाई पर बंधी स्मार्टवॉच दिल की धड़कन का पता कैसे लगा लेती है? ऐसे काम करती है टेक्नोलॉजी, जानें पूरा तरीका

पुलिस ने आरोपी पति फारुख को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. फारुख ने परिवार में यह कहकर सबको गुमराह किया कि वह पत्नी और बेटियों को उनके मायके छोड़ आया है. हालांकि, कल देर रात तक तीनों के शव बरामद नहीं हुए हैं. पुलिस की टीमें लगातार शवों की तलाश में जुटी हैं, क्योंकि आशंका है कि शवों को सेफ्टी टैंक में छुपाया गया है. इस वीभत्स हत्याकांड से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और भीड़भाड़ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर की ताहिरा और कांधला के फारूक के निकाह को 18 साल हो चुके थे और उनके पांच बच्चे हैं. आर्थिक तंगी और घरेलू कलह के कारण एक माह पहले ताहिरा बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी.

See also  CG News: नौकरी का दिखाया सपना, फिर बना दिया करोड़ों के खेल का मोहरा! रायपुर से चौंकाने वाला मामला

ताहिरा के बुर्का न पहनने को लेकर भी फारूक नाराज था. 15 दिन पहले जब फारूक उसे वापस लाया, तो फिर विवाद हुआ. पत्नी द्वारा अपनी मर्जी से जीने की बात कहने पर सनकी पति ने उसकी और दो बेटियों की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!