Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भीमा तालाब में आयोजित हो रहा  विशेष योग शिविर… कलेक्टर ने कहा स्वस्थ लोगो से ही मजबूत हो सकता हैं समाज का निर्माण…

भीमा तालाब में आयोजित हो रहा  विशेष योग शिविर
 
कलेक्टर ने कहा स्वस्थ लोगो से ही मजबूत हो सकता हैं समाज का निर्माण
 
जांजगीर-चांपा। जिला प्रशासन जांजगीर एवं छत्तीसगढ़ योग शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय के भीमा तालाब परिसर में 21 दिवसीय योग और ध्यान शिविर का आयोजन 8 मई से 28 मई तक किया जा रहा हैं। संघ के द्वारा कलेक्टर से जिला मुख्यालय में निःशुल्क योग शिविर लगाने की अनुमति के लिए निवेदन किया गया था। जिसके तारतम्य में 21 दिवसीय ग्रीष्म कालीन  योग शिविर लगाने की अनुमति दी गई है संघ की शुरू से मंशा रही है कि जिला मुख्यालय में भी योग शिविर का आयोजन किया जाए ताकि सभी लोगो को योग से जोड़कर उन्हे बीमार होने से बचाया जा सके। कलेक्टर  सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अपील करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय में निवास करने वाले सभी नागरिक इस कार्यक्रम का लाभ उठाए एवं स्वस्थ रहे स्वस्थ लोगो से ही मजबूत समाज का निर्माण हो सकता है योग एक ऐसी विधा है जो न केवल शरीर के लिए बल दायक होती है अपितु आपके मस्तिष्क पर भी उत्तम प्रभाव डालती है साथ ही साथ जो लोग पुराने रोगों से ग्रसित है उनको भी स्वयं को प्राकृत रूप से  उपचार करने का अवसर प्रदान करती है। छत्तीसगढ़ योग शिक्षक संघ जांजगीर-चाम्पा के जिलाध्यक्ष सौरभ राव ने बताया यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और संघ कलेक्टर का हृदय से आभारी है की जन सामान्य को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी हमे दी गई और हम इस कार्य को पूर्ण निष्ठा से पूरा भी करेंगे। इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक के रूप में सौरभ राव,श्रीमती अंजली जायसवाल, श्रीमती तेजेश्वरी राठौर, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती यामिनी तंबोली, कृष्ण कुमार, राजेश्वर प्रसाद, अमित कैवर्त्य, ताराचंद रात्रे, अनिता कर्ष, ओम प्रकाश साहू अपनी सेवाए दे रहे है। इस पूरे कार्यक्रम की योजना एवं आयोजन करने में जिला क्रीड़ा अधिकारी  प्रमोद सिंह बैंस सर एवं राजेश राठौर का विशेष सहयोग के साथ भीमा तालाब मॉर्निंग वॉक ग्रुप के  सदस्य जोगेंद्र राठौर, संजय राठौर, विक्की जिंदल, आलोक राठौर भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

See also  Raipur Crime: रायपुर में अफीम-डोडा तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से ट्रेलर में छिपाकर लाया था नशीला सामान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!